स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट, आज ही ऑन करें ये एक सेटिंग नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
Google Find My Device Feature: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन सिर्फ कॉल या मैसेज का साधन नहीं रहा, बल्कि यह हमारी पूरी डिजिटल पहचान बन चुका है। हमारे बैंकिंग ऐप, यूपीआई, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, ईमेल और निजी जानकारी सब कुछ इसी छोटे से डिवाइस में सुरक्षित रहता है। ऐसे में अगर फोन कहीं खो जाए या चोरी हो जाए तो सिर्फ डिवाइस का नुकसान नहीं होता, बल्कि डेटा चोरी, ऑनलाइन फ्रॉड और पहचान के दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि हर स्मार्टफोन यूजर को अपने फोन की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सेटिंग्स जरूर ऑन रखनी चाहिए। उन्हीं में से एक बेहद महत्वपूर्ण फीचर फाइंड माई डिवाइस है, जो गूगल की एक सुरक्षा सेवा है। यह फीचर आपके एंड्रॉयड फोन को ढूंढने, लॉक करने या जरूरत पड़ने पर उसका पूरा डेटा दूर से ही मिटाने की सुविधा देता है। अगर यह सेटिंग आपके फोन में ऑन है, तो फोन गुम होने की स्थिति में बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 09:42 IST
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट, आज ही ऑन करें ये एक सेटिंग नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान #Utility #National #FindMyDeviceAndroid #SubahSamachar
