Telegram Trick: अब नहीं घटेगी फोटो-वीडियो की क्वालिटी, बस करना होगा ये छोटा सा काम

अगर आप रोजाना टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी- जब भी आप किसी को फोटो या वीडियो भेजते हैं तो उसकी क्वालिटी थोड़ी खराब या ब्लर हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप गैलरी से कोई मीडिया शेयर करते हैं तो टेलीग्राम डिफॉल्ट रूप से उसे कंप्रेस कर देता है। इससे फाइल का साइज कम हो जाता है और वह जल्दी सेंड हो जाती है। लेकिन इसका सबसे बड़ा नुकसान क्या है फोटो या वीडियो की क्वालिटी का गिर जाना। अगर आप कोई जरूरी फोटो, वीडियो या ऑफिस का काम भेज रहे हैं तो यह काफी इरिटेटिंग हो सकता है। लेकिन राहत की बात यह है कि आप इस समस्या को आसानी से ठीक कर सकते हैं। सोच रहे हैं कैसे आइए जानते हैं। टेलीग्राम पर बिना क्वालिटी खराब किए (बिना कंप्रेशन) फोटो/वीडियो कैसे भेजें टेलीग्राम आपको बिना क्वालिटी घटाए मीडिया भेजने का विकल्प देता है, लेकिन यह फीचर थोड़ा छिपा हुआ है। इसकी एक सिंपल ट्रिक है- फोटो या वीडियो को सीधे गैलरी से भेजने के बजाय उसे एक 'फाइल' के रूप में भेजें। इससे उसकी ओरिजिनल रेजोल्यूशन, साइज और डिटेल्स वैसी की वैसी ही रहती हैं। चाहे आप एंड्रॉयड यूजर हों या आईफोन, यहां इसके आसान स्टेप्स दिए गए हैं: सबसे पहले टेलीग्राम खोलें और उस चैट पर जाएं जहां आप फोटो/वीडियो भेजना चाहते हैं। अब नीचे दिए गए अटैचमेंट (पेपरक्लिप) आइकन पर क्लिक करें। यहां गैलरी से फोटो चुनने के बजाय, फाइल या डॉक्यूमेंट वाले विकल्प पर टैप करें। अब अपने फोन के स्टोरेज को ब्राउज करें और वह फोटो या वीडियो चुनें जिसे आप भेजना चाहते हैं। अंत में सेंड पर टैप कर दें। आपको बस इतना ही करना है और आपका काम हो जाएगा। आपकी फाइल बिना किसी कंप्रेशन के बिल्कुल अपनी असली क्वालिटी में सेंड हो जाएगी। 'फाइल' के रूप में भेजने पर आखिर होता क्या है शायद आपके मन में यह सवाल आ रहा हो कि फोटो या वीडियो को फाइल के रूप में भेजने से आखिर क्या अलग होता है तो आपको बता दें कि जब आप इस तरीके का इस्तेमाल करते हैं तो मीडिया का ओरिजिनल रेजोल्यूशन और साइज बिल्कुल बरकरार रहता है और उसकी क्वालिटी में कोई कमी नहीं आती। इसका नतीजा यह होता है कि सामने वाला व्यक्ति इसे चैट में सीधे देखने के बजाय एक पूरी फाइल के रूप में डाउनलोड करता है। इससे उसे बिल्कुल असली और बेहतरीन क्वालिटी मिलती है। लेकिन, इसमें एक छोटी सी दिक्कत भी है! इस ट्रिक में बस एक छोटी सी कमी यह है कि जब आप फाइल के रूप में कोई मीडिया भेजते हैं तो चैट में उसका प्रीव्यू नॉर्मल फोटो की तरह साफ और बड़ा नहीं दिखता। इसलिए, रोजमर्रा के मीम्स या कैजुअल फोटो भेजने के लिए आपको इस ट्रिक का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। इस तरीके का इस्तेमाल आपको मुख्य रूप से तब करना चाहिए जब आप हाई-रेजोल्यूशन वाली तस्वीरें या वीडियो शेयर कर रहे हों, कोई एडिट किया हुआ प्रोफेशनल कंटेंट या पोर्टफोलियो भेज रहे हों, दो डिवाइस के बीच फाइल ट्रांसफर कर रहे हों, या फिर कोई जरूरी डॉक्यूमेंट और स्क्रीनशॉट साझा करना चाहते हों।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 10:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Telegram Trick: अब नहीं घटेगी फोटो-वीडियो की क्वालिटी, बस करना होगा ये छोटा सा काम #TechTipsInHindi #National #Telegram #TechTips #HowTo #SubahSamachar