HP Congress: चुनाव में जीत के बाद मिशन 36, विनय कुमार ने जिला, ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी कमान
प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस अब नगर पंचायतों और नगर परिषदों में अपने चेयरमैन बनाने की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कम से कम 36 निकायों में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मिशन 36 को अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने पार्टी के सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव परिणाम आने के बाद नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्षों के चयन को लेकर बने समीकरणों को लेकर जिला और ब्लॉक अध्यक्षाें से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि निकाय अध्यक्ष बनाने में जो जिला और ब्लॉक अध्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, उन्हें भविष्य में उचित सम्मान दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 18, 2026, 18:11 IST
HP Congress: चुनाव में जीत के बाद मिशन 36, विनय कुमार ने जिला, ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी कमान #CityStates #Shimla #HpCongress #SubahSamachar
