HP State Archives: अब एक क्लिक पर मिलेगा हिमाचल का 219 साल पुराना इतिहास, 17 लाख पन्नों का डिजिटलीकरण पूरा
हिमाचल प्रदेश का 219 साल पुराना इतिहास व सांस्कृतिक विरासत अब डिजिटल रूप में दुनिया के सामने होगी। प्रदेश सरकार जल्द ही हिमाचल राज्य अभिलेखागार की अत्याधुनिक डिजिटल आर्काइव्स पोर्टल शुरू करने जा रही है जिसके माध्यम से वर्ष 1807 से जुड़े ऐतिहासिक अभिलेख, दुर्लभ पुस्तकें, गजेटियर, सेटलमेंट रिपोर्ट्स, पांडुलिपियां और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इससे शोधकर्ताओं, इतिहासकारों, शिक्षाविदों के साथ-साथ आम नागरिक भी प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 22:29 IST
HP State Archives: अब एक क्लिक पर मिलेगा हिमाचल का 219 साल पुराना इतिहास, 17 लाख पन्नों का डिजिटलीकरण पूरा #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpStateArchives #SubahSamachar
