HP Vidhansabha Session: 70 फीसदी बढ़ गया हिमाचल का अनुपूरक बजट; विपक्ष ने उठाए सवाल, किया वाकआउट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को चालू वित्त के लिए 40,461.95 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया। कुल बजट का करीब 70 फीसदी अनुपूरक बजट होने पर विपक्ष ने कई सवाल उठाए। पिछले साल 2025-26 के लिए 58,514 करोड़ का बजट पेश किया था। गुरुवार को विधानसभा में 40,461.95 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित होने से अब आंकड़ा 98,975.95 करोड़ पहुंच गया है। इस पर तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा करने के बाद वाकआउट कर दिया। उधर, सरकार की ओर से कहा गया कि केंद्र की ओर से आरडीजी बंद होने से जनता पर न पड़े बोझ, इसलिए वेज एंड मींज के तहत ऋण लिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 19, 2026, 21:30 IST
HP Vidhansabha Session: 70 फीसदी बढ़ गया हिमाचल का अनुपूरक बजट; विपक्ष ने उठाए सवाल, किया वाकआउट #CityStates #Shimla #Kullu #HpVidhansabhaBudgetSession #HimachalSupplementaryBudget #SubahSamachar
