HPBOSE: 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, टॉप-3 में छात्राओं का दबदबा; हर स्ट्रीम में मारी बाजी

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, साथ ही इस वर्ष के टॉपर्स की सूची भी घोषित कर दी गई है। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने अपना जलवा दिखाया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में छात्राओं ने टॉप कर यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।12वीं के नतीजों में लड़कियां लड़कों से आगे नजर आईं। टॉप-3 रैंक में ज्यादातर छात्राएं शामिल रहीं। साइंस स्ट्रीम टॉपर्स साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान साइला कश्यप ने हासिल किया है, जो कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस, छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर ऊना की संचिता धीमान रहीं, जो गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पक्का परोह अंब से हैं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर की छात्रा (आर्यन पब्लिक स्कूल, झांडी) ने जगह बनाई, जबकि चौथे स्थान पर सोलन जिले की तमन्ना शर्मा (सनराइज पब्लिक स्कूल) रहीं। कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स कॉमर्स स्ट्रीम में पहला स्थान संयुक्त रूप से यशस्वनी चौहान और कृषिका ने हासिल किया है, जो ऊना के गगरेट स्थित एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं हैं और दोनों ने 98.2% अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही 491 अंकों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा के छात्र ने भी पहला स्थान साझा किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 09:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education National



HPBOSE: 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, टॉप-3 में छात्राओं का दबदबा; हर स्ट्रीम में मारी बाजी #Education #National #SubahSamachar