HPBOSE: अगले सप्ताह आएगा 10वीं-12वीं कक्षा का पुनर्मूल्यांकन-पुनर्निरीक्षण का परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले सप्ताह मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षा-2026 के पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) और पुनर्निरीक्षण (री-चेकिंग) का परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड ने परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचा दी है और जल्द इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस वर्ष दोनों कक्षाओं के करीब 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि अधिकांश उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है और परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिणाम जारी होने के बाद जिन विद्यार्थियों के अंक बढ़ेंगे, उनके संशोधित अंक प्रमाणित किए जाएंगे और आवश्यक होने पर नई अंकतालिका भी जारी की जाएगी। वहीं जिन अभ्यर्थियों के अंकों में कोई परिवर्तन नहीं होगा, उनका पूर्व परिणाम ही मान्य रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HPBOSE: अगले सप्ताह आएगा 10वीं-12वीं कक्षा का पुनर्मूल्यांकन-पुनर्निरीक्षण का परिणाम #CityStates #HimachalPradesh #Kangra #Shimla #HpboseResult #SubahSamachar