एचपीसीए का फैसला: मैदान ठीक नहीं होने से हिमाचल-मुंबई का रणजी मैच धर्मशाला से बिलासपुर शिफ्ट

बारिश से धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की खराब हुई आउटफील्ड को दुरुस्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच होने वाला रणजी मुकाबला बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है। हिमाचल और मुंबई के बीच 18 अक्तूबर से मुकाबला खेला जाना है। आउटफील्ड को पूरी तरह तैयार होने के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से मैच का स्थान बदला गया है। अब धर्मशाला में 2 नवंबर से हिमाचल और राजस्थान के बीच रणजी मुकाबला खेला जाना प्रस्तावित है। धर्मशाला स्टेडियम की आउटफील्ड को अगस्त-सितंबर में हुई लगातार बारिश से नुकसान पहुंचा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 03, 2026, 07:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एचपीसीए का फैसला: मैदान ठीक नहीं होने से हिमाचल-मुंबई का रणजी मैच धर्मशाला से बिलासपुर शिफ्ट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HimachalMumbaiRanjiMatch #RanjiTrophy #SubahSamachar