Kangra News: आईपीएल के लिए इंद्रूनाग की शरण में एचपीसीए, आज होगा हवन-पूजन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को आईपीएल मुकाबले होंगे। इन मैचों में मौसम के साफ रहने व सफल आयोजन की कामना को लेकर रविवार को एचपीसीए प्रबंधन प्राचीन इंद्रूनाग मंदिर में शीश नवाएगा। मंदिर में सुबह 9ः30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना व हवन यज्ञ किया जाएगा, जबकि दोपहर 12.30 बजे से भंडारा किया जाएगा। गौरतलब है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को हर प्रकार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों की मेजबानी मिलने के दौरान प्रबंधन की ओर से इंद्रूनाग मंदिर में जाकर सफल आयोजन की मन्नत मांगने की पुरानी परंपरा रही है। इस बार भी धौलाधार की वादियों में स्थित इस खूबसूरत स्टेडियम को तीन आईपीएल मैचों की जिम्मेदारी मिली है। खेल प्रेमियों में इन मैचों को लेकर खासा उत्साह है। शेड्यूल के अनुसार धर्मशाला में 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे से आमने-सामने होंगे, जबकि 17 मई को दोपहर 3:30 बजे से पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच भिड़ंत होगी।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित होने वाले आईपीएल के मैचों के दौरान साफ मौसम व सफल आयोजन की कामना को लेकर रविवार को प्रबंधन की ओर से प्राचीन इंद्रूनाग मंदिर खनियारा में पूजा व हवन पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। -मनुज शर्मा, महासचिव, एचपीसीए
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 17:05 IST
Kangra News: आईपीएल के लिए इंद्रूनाग की शरण में एचपीसीए, आज होगा हवन-पूजन #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
