UP: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी
बदायूं मेंहिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्डबायोगैस प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। हमलावरने बृहस्पतिवार दोपहरप्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हमलावरने प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रापर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि दो से तीन गोलियांदोनों को मारी गईं हैं, जिससेप्रबंधक और उप प्रबंधककी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख-पुकार मच गई। इस बीच हमलावर मौका पाकर वहां से भाग गया। दोहरे हत्याकांड की वारदातमूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित प्लांट में हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 15:40 IST
UP: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी #CityStates #Budaun #UttarPradesh #HpclPlant #DoubleMurder #Crime #Police #SubahSamachar
