हिमाचल चयन आयोग: अब एक साथ 1800 अभ्यर्थी दे सकेंगे सीबीटी, पांच मंजिला सेंटर तैयार
हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं के लिए हमीरपुर में जल्द ही सबसे बड़े कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) केंद्र की सुविधा मिलेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) कार्यालय के सामने 28 करोड़ से पांच मंजिला अत्याधुनिक सीबीटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र की विशेषता यह होगी कि यहां एक ही समय में 1800 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और इसी माह के अंत तक निर्माण कार्य आवंटित होने की उम्मीद है। वर्तमान में प्रदेश में इतनी बड़ी क्षमता वाला कोई अन्य सीबीटी केंद्र उपलब्ध नहीं है। केंद्र के निर्माण के बाद भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में आने वाली कई व्यावहारिक चुनौतियां समाप्त होंगी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। यह भवन पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड एयर कंडिशनिंग सिस्टम से लैस होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 21:36 IST
हिमाचल चयन आयोग: अब एक साथ 1800 अभ्यर्थी दे सकेंगे सीबीटी, पांच मंजिला सेंटर तैयार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hamirpur(himachal) #Hprca #SubahSamachar
