HPRCA Result: 948 अभ्यर्थियों ने पास किया जेबीटी सीबीटी, इस दिन होगा प्रमाणपत्र सत्यापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने बुधवार को जेबीटी ट्रेनी भर्ती परीक्षा का कंप्यूटर आधारित परीक्षा(सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया। सीबीटी में 948 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अब इन 948 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया 22 मई को सुबह 10:00 बजे राज्य चयन आयोग में होगी। अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र सत्यापन प्रक्रिया के लिए अपने मूल दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की दो स्वयं सत्यापित प्रतियां, एक आईडी प्रूफ और आवेदनपत्र की प्रति लाना अनिवार्य है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 14:25 IST
HPRCA Result: 948 अभ्यर्थियों ने पास किया जेबीटी सीबीटी, इस दिन होगा प्रमाणपत्र सत्यापन #CityStates #Hamirpur(himachal) #HimachalPradesh #Shimla #HprcaResult #SubahSamachar
