HPSC PGT Admit Card 2026: कल जारी होगा एचपीएससी पीजीटी का प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड; 17 मई को परीक्षा

HPSC PGT Admit Card 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस और लेक्चरर (इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम और सिलेबस जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक इन पदों के लिए एडमिट कार्ड 11 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग के अनुसार संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए हरियाणा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। यह परीक्षा दो प्रमुख भर्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत पीजीटी कंप्यूटर साइंस (विज्ञापन संख्या 23/2026) और विकास एवं पंचायत विभाग के अंतर्गत लेक्चरर (इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी) (विज्ञापन संख्या 19/2026) शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 08:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HPSC PGT Admit Card 2026: कल जारी होगा एचपीएससी पीजीटी का प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड; 17 मई को परीक्षा #GovernmentJobs #National #HpscPgt #AdmitCard #Hpsc #SubahSamachar