HPU Shimla: शास्त्री तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, अनीता शर्मा प्रदेश में प्रथम
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शास्त्री तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें श्रीसुनयना संस्कृत महाविद्यालय स्वारघाट की छात्रा अनीता शर्मा ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। अनीता ने एक हजार में से 818 अंक हासिल किए हैं। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विवि स्तर पर कुसुम लता ने 812 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। साक्षी शर्मा ने 803 अंक लेकर महाविद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनीता शर्मा के पिता अशोक कुमार एक किसान हैं। उसकी मां का बचपन में ही स्वर्गवास हो गया था। महाविद्यालय के प्राध्यापकों चंपा देवी, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार, योगिता कुमारी, अबिता देवी और गौरव शर्मा ने अभिभावकों के साथ छात्रों का स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और मिठाई बांटी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 18:27 IST
HPU Shimla: शास्त्री तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, अनीता शर्मा प्रदेश में प्रथम #CityStates #Shimla #HpuShastriResult #SubahSamachar
