Kangra News: बीच रास्ते हांफी एचआरटीसी की बस, चरान खड्ड के पास थम गए पहिए

नोरबुलिंगा (सिद्धबाड़ी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में तकनीकी खराबी आने और रास्ते में हांफने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे धर्मशाला-पालमपुर मार्ग पर नगरोटा डिपो की नगरोटा बगवां-धर्मशाला रूट पर चल रही एचआरटीसी बस चरान खड्ड के पास अचानक खराब हो गई। बस के इंजन में खराबी आने से कार्यालयों और अपने गंतव्य के लिए निकले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अधिकतर सवारियां अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी थीं, जबकि शेष यात्रियों को निगम की दूसरी बस से रवाना किया गया। सुबह के समय मार्ग पर भारी आवाजाही के कारण जाम लगता देख चालक ने जैसे-तैसे बस को सड़क किनारे खड़ा किया। सूचना मिलने के बाद निगम के मैकेनिक मौके पर पहुंचे, लेकिन इंजन में गंभीर तकनीकी खराबी होने के कारण बस मंगलवार को ठीक नहीं हो सकी। नगरोटा बगवां बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अशबिंदू ने बताया कि बस में बड़ी खराबी आई है। बुधवार को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इसे पुनः रूट पर संचालित कर दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 18:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: बीच रास्ते हांफी एचआरटीसी की बस, चरान खड्ड के पास थम गए पहिए #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar