Mandi News: एचआरटीसी कर्मचारियों ने मांगाें को लेकर किया प्रदर्शन

जोगिंद्रनगर/सरकाघाट। (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारियों ने बुधवार को सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन कर लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने नाइट ऑफ, एरियर, वर्दी भत्ता और अन्य लंबित भत्तों का भुगतान शीघ्र करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।सरकाघाट में हिमाचल प्रदेश निगम ड्राइवर यूनिट के राज्य उपाध्यक्ष जीवन राणा की अध्यक्षता में गेट मीटिंग आयोजित की गई। वहीं जोगिंद्रनगर बस स्टैंड में चालक और परिचालकों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। चालक महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि बीते छह वर्षों से लंबित मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर में चार हजार से अधिक चालक-परिचालकों के नाइट ऑफ मद में सौ करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां लंबित हैं। जबकि करोड़ों रुपये का एरियर भी अभी तक नहीं मिला है।परिचालक महासंघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ रही हैं। एचआरटीसी धर्मशाला डिवीजन के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि चालक-परिचालकों की मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 18:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: एचआरटीसी कर्मचारियों ने मांगाें को लेकर किया प्रदर्शन #HRTCEmployeesStagedAProtestOverTheirDemands. #SubahSamachar