HRTC: अब हर बस की लोकेशन होगी ट्रैक, इमरजेंसी बटन से तुरंत पहुंचेगी मदद

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में अब यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। निगम की बसों में जल्द ही एआईएस-140 मानक के व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय परमिट प्राप्त सार्वजनिक सेवा वाहनों में इस तकनीक को अनिवार्य किए जाने के बाद एचआरटीसी ने इसकी खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम प्रबंधन के अनुसार, इन आधुनिक डिवाइस के माध्यम से बसों की रियल-टाइम लोकेशन की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इससे न केवल संचालन की निगरानी आसान होगी, बल्कि यात्रियों को भी बसों की स्थिति के बारे में अपडेट मिल सकेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HRTC: अब हर बस की लोकेशन होगी ट्रैक, इमरजेंसी बटन से तुरंत पहुंचेगी मदद #CityStates #Shimla #HrtcVehicleLocationTrackingDevice #Hrtc #SubahSamachar