Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलाईं विशेष बस

आज शाम पांच बजे के बाद नहीं चलेंगी बसेंसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। दिवाली पर घर लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष बसों का संचालन किया। एचआरटीसी मंडल हमीरपुर की ओर से सात नवंबर को दिल्ली से 18 अतिरिक्त बसें रवाना की गईं, जबकि चंडीगढ़ से 24 विशेष बसों ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली। बद्दी से भी नौ विशेष बसें चलाई गईं।दिल्ली से संचालित इन 18 बसों में हमीरपुर डिपो की चार, देहरा की तीन, ऊना की चार, नालागढ़ की दो और बिलासपुर डिपो की पांच बसें शामिल रहीं। वहीं, चंडीगढ़ से संचालित 24 बसों में देहरा की चार, हमीरपुर की सात, ऊना की पांच और बिलासपुर डिपो की आठ बसों को शामिल हैं। दिवाली के दिन रविवार को शाम पांच बजे के बाद एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में शाम के समय सफर की योजना बना रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार से बसों का संचालन फिर सामान्य रूप से होगा। एचआरटीसी निगम प्रबंधन के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों के आने से स्थानीय रूटों पर बसों की उपलब्धता प्रभावित नहीं हो रही है। सामान्य रूटों पर सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। हमीरपुर डिपो को करीब 35 इलेक्ट्रिक बसें मिली थीं।कोट-मांग के आधार पर नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय रूट भी सामान्य दिनों की भांति संचालित हो रहे हैं।-राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलाईं विशेष बस #HRTCOperatedSpecialBusesFromDelhi #Chandigarh #AndBaddi. #SubahSamachar