Sonipat News: एचएसवीपी के कर्मचारियों ने धरना दिया पर नहीं रोके पानी सप्लाई

संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। हुडा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन, पंचकूला की जिला कमेटी का धरना मंगलवार को सातवें दिन सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में जारी रहा। कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच यूनियन ने अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद पानी की आपूर्ति सुचारु रखने का निर्णय लिया है।सर्व कर्मचारी संघ संबंधित यूनियन के जिला प्रधान टीनू मदान, जिला कैशियर जितेंद्र जागलान, जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और जिला सचिव महावीर नागर ने बताया कि संबंधित अधिकारी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जिला कमेटी ने निर्णय लिया कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए पानी की सप्लाई पूरी तरह जारी रखी जाएगी।यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि एचएसवीपी कार्यालय में 10 से 20 वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों, विशेषकर कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला कर दिया गया है। उनका कहना है कि संबंधित कर्मचारी वर्षों से अपने कार्य का सुचारु रूप से निर्वहन कर रहे थे इसलिए चारों कर्मचारियों के तबादला आदेश तत्काल वापस लिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यस्तरीय यूनियन नेतृत्व और सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी जल्द धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान सुभाष रापड़िया, राकेश योगी, महावीर नागर, जितेंद्र, कुलदीप, मुकेश, ओम प्रकाश, नवीन आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 17:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: एचएसवीपी के कर्मचारियों ने धरना दिया पर नहीं रोके पानी सप्लाई #HSVPEmployeesStagedAProtestButDidNotHaltTheWaterSupply. #SubahSamachar