एचटेट : लेवल-2 के प्रश्न में दिखी अशुद्धि, 46 नंबर प्रश्न में पूछे गए मुहावरे का अर्थ नहीं

सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सुबह की पाली में लिए गए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-2 के प्रश्न पत्र के सवालों में अशुद्धि मिली। सेट-सी कोड 46 नंबर प्रश्न में पूछे गए मुहावरे का अर्थ नहीं मिला तो हिंदी अंग्रेजी के प्रश्न-उत्तर में टाइपिंग अशुद्धि मिली। चार नंबर का उत्तर अंग्रेजी में रीडिंग एंड राइटिंग तो हिंदी में पढ़ना लिखा था।रविवार को परीक्षा में इसी तरह अनेक सवालों में भी खामियां मिलने पर सवाल खड़े हो गए हैं। सुबह के सत्र में 22 केंद्रों पर टीजीटी के 6843 में से 5606 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया व 1237 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। शाम के सत्र में 10 केंद्रों पर पीआरटी के 2964 में से 2277 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी व 687 अभ्यर्थी नदारद रहे। कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्थाएचटेट को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा की बोर्ड मुख्यालय से लाइव मॉनिटरिंग की गई। परीक्षा को नकल रहित व सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए बोर्ड ने इस बार ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया। कई चरणों की जांच के बाद मिला प्रवेशलेवल-दो व एक की परीक्षा में कई चरणों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही प्रवेश देना शुरू किया गया था। बॉयोमीट्रिक के माध्यम से अभ्यर्थियों की हाजिरी लगाई गई। सभी की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों से चूड़ियां, कड़े, अंगूठी, टॉप्स, बाली व गले-हाथ पर बंधे धागों को गेट पर ही उतरवाया गया। नकल रहित परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर धारा 163 लागू रही। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहीं। परीक्षा छूटने पर बारिश में भीगे अभ्यर्थी, कई जगह लगा जामसुबह के सत्र की परीक्षा छूटने के दौरान हुई झमाझम बारिश से कई केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी भीगते नजर आए। जैसे ही परीक्षा खत्म होने का समय हुआ तो बारिश ने अभ्यर्थियों की परेशानी को बढ़ाया। ऐसे में अभ्यर्थियों को केंद्रों से बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुछ अभ्यर्थी और साथ आए परिजन केंद्रों के आसपास लगती दुकानों या घरों के नीचे खड़े होकर बारिश से बचते नजर आए। साथ ही शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। वहीं शाम के सत्र के दौरान अभ्यर्थियों ने बारिश के बीच केंद्रों में प्रवेश पाया। अभ्यर्थी ने पेपर के पेजों की नंबरिंग पर जताई कंफ्यूजनसभी केंद्रों पर सुबह के सत्र में एचटेट लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा ली गई। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक रहा जबकि अभ्यर्थियों को 9 बजे तक केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। इस दौरान साउथ प्वाइंट स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर दो छात्राओं ने अंतिम क्षणों में भागकर प्रवेश पाया। इसके बाद शाम को दूसरे सत्र में लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। मिली नंबरिंग की गड़बड़ीएक परीक्षा केंद्र पर नंबरिंग की गड़बड़ी का मामला भी सामने आया। महिला अभ्यर्थी ने बताया कि अलग-अलग पेज पर एक समान नंबरिंग थी। लास्ट पेज पर 146 नंबर के बजाय पहले पेज की भांति 126 नंबर ही था जिससे थोड़ी कंफ्यूजन हुई। वहीं अधिकतर अभ्यर्थियों ने परीक्षा को तैयारी के अनुरूप बताया।मुहावरा दिए बगैर पूछा सवाललेवल-3 की परीक्षा में जहां वाक्य दिए बगैर क्रिया पूछी गई थी। वहीं, आज भी टीजीटी विषय के एचटेट में 46 नंबर सवाल में मुहावरा दिए बगैर उसे लेकर जवाब मांगा गया है। जबकि टाइपिंग अशुद्धि भी है। सवाल नंबर 4 में भी अशुद्धि है।- आरती खोबा, खरखौदाजिले में दो दिन हुई एचटेट की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दूसरे दिन सुबह 22 केंद्रों पर 81.92 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं शाम के सत्र में 10 केंद्रों पर 81.92 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज के गेट के बाहर समय नजदीक होने के चलते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़ती

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 21:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एचटेट : लेवल-2 के प्रश्न में दिखी अशुद्धि, 46 नंबर प्रश्न में पूछे गए मुहावरे का अर्थ नहीं #HTET:ErrorSpottedInLevel-2Question;MeaningOfTheIdiomAskedInQuestionNo.46IsMissing. #SubahSamachar