Kanwar Yatra 2026: बदायूं के कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, चार किमी पहले ही रोके गए वाहन
सावन माह के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए बदायूं के कछला गंगा घाट पर लाखों कांवड़िये पहुंचे हैं। रविवार को कछला घाट पर कुंभ के संगम जैसा दृश्य नजर आया। हर तरफ आस्था का जनसैलाब दिखाई दिया। लगातार उमड़ रही कांवड़ियों की भीड़ से पिछले सारे रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। शनिवार शाम से रविवार सुबह तक करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। प्रशासन ने भीड़ के चलते डीजे ट्रैक्टर-ट्रॉली, टेंपो और बाइक जैसे वाहनों को स्नान स्थल से चार किलोमीटर पहले ही रोक दिया है। कछला गंगा घाट पर बनी सभी पार्किंग खाली पड़ी हैं। किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें-Bareilly News:मंदिर से लौट रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल इस कारण कांवड़ियों को चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। चार किलोमीटर पहले वाहन रोके जाने से कछला पुल से गंगा घाट तक लगी दुकानों पर बिक्री कम हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन के इस कदम से उनकी बिक्री प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रशासन ने श्रद्धालुओं को काफी पहले रोक दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 15:22 IST
Kanwar Yatra 2026: बदायूं के कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, चार किमी पहले ही रोके गए वाहन #CityStates #Budaun #UttarPradesh #KanwarYatra2026 #Kanwariyas #KachlaGangaGhat #SubahSamachar
