Noida News: चैंपियनशिप में विनम्र का कुल स्कोर -8
नोएडा (संवाद)। चंडीगढ़ में आयोजित समरवीर साहि आईजीयू नेशनल चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए दूसरे राउंड में शहर के विनम्र आनंद का स्कोर -5 रहा। उनका कुल स्कोर -8 पहुंच गया। वहीं अरिन आहूजा +2 के स्कोर के साथ टॉप-5 में रहे। सुखमन सिंह ने भी टी-4 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं कनव चौहान ने +2 के स्कोर के साथ टी-8 पोजिशन हासिल की। वे शीर्ष दस की दौड़ में बने हुए हैं। अब अंतिम दो राउंड में हर शॉट निर्णायक साबित होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:04 IST
Noida News: चैंपियनशिप में विनम्र का कुल स्कोर -8 #Humble'sOverallScoreInTheChampionshipIs-8 #SubahSamachar
