Jind News: उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, पारा पहुंचा 39 डिग्री

जींद। क्षेत्र में शनिवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सूरज निकलने के साथ ही वातावरण में नमी बढ़ने लगी जिससे लोगों को तेज गर्मी के साथ-साथ चिपचिपाहट का भी सामना करना पड़ा। इससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में बनी उमस के कारण घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई। बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखाई दी। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हवा में नमी बढ़ने के कारण गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस हो रहा है। यदि शाम के समय बादल छाते हैं या हल्की बूंदाबांदी होती है तो तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक उमस भरे मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है। दूसरी ओर क्षेत्र में धान की बिजाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों ने खेतों में धान की रोपाई और बिजाई का काम जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इसके चलते सिंचाई के लिए पानी की मांग बढ़ गई है। रोजाना प्रतिदिन 80 लाख यूनिट खपत हो रही है। किसान राजेश, तकदीर, सुभाष, शमशेर, बीरबल का कहना है कि धान की फसल के लिए इस समय पर्याप्त पानी और निर्बाध बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है। कई गांवों में किसान देर रात तक ट्यूबवेल चलाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में बिजली कटौती होने पर कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। आगे ऐसे रहेगा तापमानतारीख-न्यूनतम-अधिकतम21 जून-27-3922 जून-27-3623 जून-27-3724 जून-28-3825 जून-29-3826 जून-29-39आगामी दिनों में बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना बनेगी। फिलहाल उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है। यदि आगामी दिनों में बारिश होती है तो गर्मी से राहत मिलेगी।- डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा, जींद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 18:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, पारा पहुंचा 39 डिग्री #HumidHeatCausesDiscomfort;MercuryHits39Degrees. #SubahSamachar