दिल्ली में लू से ज्यादा उमस खतरनाक: आसमान से आग नहीं बरसी, फिर भी 53.5°C जैसी तपिश, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
राजधानी में मंगलवार को तापमान 42 डिग्री से कम रहा। इसके बावजूद शाम 5:30 बजे तपिश ने 53.5 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास कराया। जलवायु परिवर्तन पर काम करने वाली संस्था क्लाइमेट सेंट्रल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती उमस अब राजधानी के लोगों के लिए लू से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। इसकी वजह से शरीर गर्मी को बाहर नहीं निकाल पाता और हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन तथा दिल और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 19:28 IST
दिल्ली में लू से ज्यादा उमस खतरनाक: आसमान से आग नहीं बरसी, फिर भी 53.5°C जैसी तपिश, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा #CityStates #DelhiNcr #Delhi #Heatwave #Humidity #SubahSamachar
