Agra News: पत्नी की हत्या में वारंटी पति गिरफ्तार

बाह। पुलिस ने पत्नी की हत्या के दो साल पुराने मामले में मंगलवार को वारंटी गांव मई निवासी पति ब्रजेश उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया है।25 नवंबर 2024 को मई गांव में विवाहिता अनीता का खून से लथपथ शव फंदे पर लटका मिला था। अनीता की शादी 2017 में मई के ब्रजेश उर्फ बबलू से हुई थी। पिता अर्जुन सिंह ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाह पुलिस ने पहले भी पति ब्रजेश उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट के आदेश पर एसे जेल भेजा गया था। बाद में कोर्ट ने ब्रजेश उर्फ बबलू के खिलाफ वारंट जारी किया था। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि वारंट जारी होने पर उसे फिर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 20:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: पत्नी की हत्या में वारंटी पति गिरफ्तार #HusbandArrestedOnWarrantForWife'sMurder #SubahSamachar