UP Crime: विदाई नहीं कराने से पति नाराज, पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, दोनों झुलसे; जानें पूरा मामला
Varanasi Crime: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के हसनपुर में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पत्नी की विदाई न कराने से नाराज पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि आरोपी पति भी आग की चपेट में आकर आंशिक रूप से झुलस गया। दोनों को तत्काल परिजनों द्वारा ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी प्रदीप गुप्ता की पत्नी संजू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नंदिनी गुप्ता की शादी 12 मई 2018 को रामनगर के कटेसर निवासी कमल कुमार गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद नंदिनी के दो बेटे आदित्य और रुद्रांश हैं। कुछ दिनों पहले नंदिनी अपने मायके हसनपुर आई हुई थी और वहीं रह रही थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 00:45 IST
UP Crime: विदाई नहीं कराने से पति नाराज, पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, दोनों झुलसे; जानें पूरा मामला #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
