बेटे के सामने मां-बाप की मौत: ससुराल में युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, पत्नी की चारपाई पर पड़ी थी लाश

रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार रात ससुराल आए विकास (30) का शव फंदे पर लटकता मिला। उसकी पत्नी आरती (27) की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुरौटी गांव निवासी 30 वर्षीय विकास अपनी 27 वर्षीय पत्नी आरती और चार वर्षीय पुत्र के साथ मंगलवार को बाइक से रायपुर स्थित अपनी ससुराल आया था। बुधवार सुबह जब आसपास की महिलाओं ने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में घर के अंदर देखा गया तो विकास फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी आरती चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। पत्नी के मुंह और नाक से झाग निकलने की बात भी सामने आई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 16:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बेटे के सामने मां-बाप की मौत: ससुराल में युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, पत्नी की चारपाई पर पड़ी थी लाश #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #UttarPradesh #SonbhadraNews #SonbhadraCrimeNews #UpNews #SubahSamachar