Haldwani: पारिवारिक विवाद में पति फंदे से लटका, खेत में महिला ने खाया कीटनाशक
काठगोदाम के दमुवाढूंगा में पारिवारिक विवाद के बाद पति का शव फंदे से लटका मिला। इधर रातीघाट में खेत में काम करने गई महिला की कीटनाशक पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि एसटीएच में रातीघाट निवासी मुन्नी देवी सोमवार शाम भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार वह खेत पर गई थी। कीटनाशक खाने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान मुन्नी देवी की मौत हाे गई। इधर काठगोदाम के थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात दमुवाढूंगा में राजेंद्र सिंह बिष्ट (35) के फंदे से लटककर जान देने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर गई। छानबीन में पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी से भी पूछताछ की गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारण का पता चला सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 09:55 IST
Haldwani: पारिवारिक विवाद में पति फंदे से लटका, खेत में महिला ने खाया कीटनाशक #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #KathgodamSuicideCase #DamuwadhungaIncident #RaatighatWomanDeath #PesticideConsumptionCase #FamilyDisputeTragedy #SubahSamachar
