Rudrapur: घरेलू सिलिंडर खत्म होने पर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने फांसी लगाकर जान दी
रुद्रपुर मेंघरेलू सिलिंडर खत्म होने के बाद हुए विवाद में पति ने खुदकुशी कर ली। पति का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना गदरपुर के पिपलिया नंबर एक की है। यहां रहने वाला 29 वर्षीय किशन विश्वास पुत्र निर्मल विश्वास फॉलसीलिंग का काम करता था। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले उसके घर का गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। पत्नी उसे सिलिंडर लाने के लिए टोकती थी। किल्लत के कारण उसे सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था। बुधवार देर रात फिर से किशन का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद किशन छत पर स्थित अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां छत पर आई। उन्होंने देखा कि किशन कमरे में फंदे से लटका हुआ है। यह देखकर मां के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किशन की मौत से परिवार में मातम छा गया। सिडकुल चौकी पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशन की आठ साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक कारणों से हुई आत्महत्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विभव सैनी, सीओ बाजपुर।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 17:14 IST
Rudrapur: घरेलू सिलिंडर खत्म होने पर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने फांसी लगाकर जान दी #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #GadarpurIncident #DomesticDisputeSuicide #GasCylinderDispute #HusbandSuicideCase #FamilyTragedy #SubahSamachar
