UP: कुल्हाड़ी से पति ने काट डाला, पोस्टमार्टम को लेकर हुआ ड्रामा, पुलिस से धक्का-मुक्की, सिपाही की वर्दी फटी
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। अमरोहा के रहरा थाना इलाके के गांव पौरारा में शनिवार रात मामूली घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी उर्मिला (60) की कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की, जिसमें एक सिपाही की वर्दी फट गई। रहरा थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि मजदूर रामफल सिंह के सात बच्चे हैं। रामफल और उसकी पत्नी उर्मिला (60) के बीच आए दिन घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:14 IST
UP: कुल्हाड़ी से पति ने काट डाला, पोस्टमार्टम को लेकर हुआ ड्रामा, पुलिस से धक्का-मुक्की, सिपाही की वर्दी फटी #CityStates #Moradabad #Amroha #UttarPradesh #AmrohaMurder #HusbandKillsWife #SubahSamachar
