यूपी में मारा गया एक और पति: 'सिसकते हुए गुजरी रात, बेटियों ने भी छोड़ा साथ, रूबी ने अकेले ही किया था ये काम
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या और शव को दफनाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रूबी ने अकेले ही यह साजिश रची थी। शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पूछताछ में उसने पति के अत्याचारों से परेशान होकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। पति की हरकतों से आजिज आकर रूबी ने उसे ठिकाने लगाने के लिए फिल्म और वेब सीरीज देखकर हत्या का प्लान तैयार किया था। सिकंदरा के रेणुका धाम निवासी सुरेंद्र शर्मा (44) 18 मई से लापता थे। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। भाई अनिल शर्मा को मां के पेंशन खाते से रुपये निकालने का पता चला था। इसके बाद उन्होंने भाई की पत्नी रूबी से बात की थी। डर के कारण पत्नी ने शुक्रवार सुबह अनिल को पति को मारकर बाथरूम में दफनाने की जानकारी दी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 05:01 IST
यूपी में मारा गया एक और पति: 'सिसकते हुए गुजरी रात, बेटियों ने भी छोड़ा साथ, रूबी ने अकेले ही किया था ये काम #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraMurder #SubahSamachar
