UP: सात साल पहले शादी, रोजाना विवाद, दो मासूम बच्चों का कत्ल कर SSB की सफाईकर्मी के पति ने दी जान; पूरी कहानी

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 66वीं वाहिनी में तैनात सफाईकर्मी के पति अमरीश ने दो बच्चों कंचन (4 वर्ष) एवं अमरेंद्र (3) की हत्या कर जान दे दी। शव के पास मिले सुसाइड नोट में अमरीश ने पत्नी को पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच अमरीश के भाई अश्वनी की तहरीर पर बंदना समेत छह लोगों पर नामजद और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज के नौतनवा में हुई। जानकारी के मुताबिक, एसएसबी की 66वीं वाहिनी के मुख्यालय में बतौर सफाईकर्मी तैनात गाजीपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र निवासी बंदना पति अमरीश कुमार, बेटी कंचन एवं बेटे अमरेंद्र के साथ गांधी नगर में किराए पर मकान में रहती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 08:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: सात साल पहले शादी, रोजाना विवाद, दो मासूम बच्चों का कत्ल कर SSB की सफाईकर्मी के पति ने दी जान; पूरी कहानी #CityStates #Gorakhpur #Maharajganj #UttarPradesh #Ghazipur #MaharajganjSuicide #MaharajganjMurder #SubahSamachar