Double Murder: गुरुग्राम में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, घर के भीतर चलीं गोलियां; पति ने पत्नी-बेटे को मारी गोली
गुरुग्राम के अशोक विहार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह सनसनीखेज घटना छह जून की देर रात की बताई जा रही है।पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी अनिल, जिसकी उम्र 50 वर्ष है, एक सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में काम करता है। उसकी पत्नी आशा 45 वर्ष की थीं और एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर थी। 25 वर्षीय बेटे प्रशांत की भी गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पालम विहार थाने की पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 05:27 IST
Double Murder: गुरुग्राम में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, घर के भीतर चलीं गोलियां; पति ने पत्नी-बेटे को मारी गोली #CityStates #Gurugram #DoubleMurderInGurugram #WifeMurderInGurugram #SonMurderInGurugram #AshokViharMurderCase #GurugramDoubleMurderCase #GurugramBreakingNews #GurugramNews #DoubleMurderInHaryana #SubahSamachar
