Meerut News: पत्नी को युवक के साथ देखकर पति ने की धुनाई, हंगामा
लालकुर्ती पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले आईसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। लालकुर्ती पैठ बाजार में बुधवार दोपहर पति ने पत्नी को एक समुदाय के युवक के साथ घूमते हुए पकड़ लिया। पति ने दोनों की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद हंगामा हो गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। यहां महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। पति ने लव जिहाद, मारपीट व एससी-एसटी उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ लालकुर्ती थाने पर नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।भावनपुर के गांव रूकनपुर निवासी अनुज एक स्पोटर्स फैक्टरी में काम करता है। तीन साल पहले उसका गांव की ही डोली से प्रेम प्रसंग हो गया। डेढ़ साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। डोली के दस माह की बेटा है। अनुज ने आरोप लगाया कि कुछ दिन से उसे डोली पर शक था। वह छिपकर मोबाइल पर बातचीत करती रहती थी। बुधवार को वह गांव से पैठ बाजार सामान खरीदने की बात कहकर आई। उसने उसका छिपकर पीछा किया। पैठ बाजार में उसने डोली को एक युवक के साथ घूमते पकड़ लिया। अनुज ने पत्नी व उसके प्रेमी की पैठ बाजार में ही धुनाई शुरू कर दी। इससे हंगामा मच गया।सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डोली, उसके प्रेमी व अनुज को वह थाने ले आई।अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही, विशाल धानक, मनोज उपाध्याय व हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने युवक पर लव जिहाद कर हिंदू महिलाओं को फंसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया है।----------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 21:21 IST
Meerut News: पत्नी को युवक के साथ देखकर पति ने की धुनाई, हंगामा #HusbandThrashesWifeAfterFindingHerWithAYoungMan;CommotionEnsues. #SubahSamachar
