यूपी: मजदूरी कर पत्नी को आबकारी सिपाही बनाया, पद मिलते ही बदला रवैया; बोली- जेल भिजवा दूंगी; केस दर्ज
पत्नी को पढ़ाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने और आबकारी विभाग में महिला सिपाही बनने तक सहयोग करने वाले पति ने अब प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है। पति की याचिका पर अदालत के आदेश के बाद शिवपुर पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति का आरोप है कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह उसे मजदूर कहकर नीचा दिखाने लगी। पुलिस को दी शिकायत में माता प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी शादी मई 2011 में ममता यादव से हुई थी। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से पत्नी की पढ़ाई कराई। ममता को बीए, एमए और बीएड की शिक्षा दिलाने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी पूरा सहयोग किया। आरोप है कि वर्ष 2022 में ममता का प्रयागराज में आबकारी विभाग में महिला सिपाही के पद पर चयन हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 00:31 IST
यूपी: मजदूरी कर पत्नी को आबकारी सिपाही बनाया, पद मिलते ही बदला रवैया; बोली- जेल भिजवा दूंगी; केस दर्ज #CityStates #Varanasi #Shivpur #HusbandWifeDispute #MaritalDispute #SubahSamachar
