Chamoli News: ओडर व सुपलीगाड़ में 15 जुलाई से शुरू होगी हाइड्रोलिक ट्रॉली
फोटोबरसात में ग्रामीणों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए लोनिवि ने की तैयारीसंवाद न्यूज एजेंसीदेवाल। पिंडर नदी व कैल नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए लोनिवि ने तैयारी पूरी कर ली है। आगामी 15 जुलाई से ओडर और सुपलीगाड़ में हाइड्रोलिक ट्रॉली का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अभी इन दोनों स्थानों पर झूला पुल निर्माणाधीन हैं। यहां ग्रामीण अभी अस्थायी पुलिया से आवाजाही करते हैं। वर्ष 2013 की आपदा में पिंडर नदी के ओडर व कैल नदी में बना सुपलीगाड़ का झूलापुल बह गया था। पुल बह जाने के बाद क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क कट गया था। लोनिवि ने लोगों की आवाजाही के लिए यहां पर हाइड्रोलिक ट्रॉली लगवाई थी। तब से हर साल बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर यहां ट्रॉली से ही आवाजाही होती है। बरसात के बाद नदी का जल स्तर कम होने पर ग्रामीण अपने संसाधन से अस्थायी लकड़ी की पुलिया तैयार कर आवाजाही करते हैं। अब लोनिवि ओडर व सुपलीगाड़ में स्थापित हाइड्रोलिक ट्रॉली का संचालन शुरू करने जा रही है। लोनिवि के एई जेके टम्टा ने बताया कि ट्रॉली तैयार है। 15 जुलाई से इसका संचालन होगा। ट्रॉली संचालन के लिए टेंडर हो गए हैं। ओडर व सुपलीगाड़ में झूलापुल बनने का काम भी चल रहा है। झूलापुल तैयार होने के बाद ट्रॉली को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 16:40 IST
Chamoli News: ओडर व सुपलीगाड़ में 15 जुलाई से शुरू होगी हाइड्रोलिक ट्रॉली #HydraulicTrolleyServiceToStartInOderAndSupligaadFromJuly15. #SubahSamachar
