IAF: भारतीय वायु सेना तकनीकी शाखा भर्ती में बड़ा बदलाव, अब GATE स्कोर से होगी परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग
Indian Air Force: भारतीय वायु सेना ने तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE) स्कोर के आधार पर किया जाएगा।अब इंजीनियरिंग पास उम्मीदवारों को उनके GATE स्कोर के आधार पर सीधे वायु सेना चयन बोर्ड (AFSB) की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा (AFCAT) देने की जरूरत नहीं होगी, जिससे चयन आसान और योग्यता पर आधारित हो जाएगा। मंत्रालय ने कहा, "भारतीय वायु सेना तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए एक योजना शुरू करने की घोषणा करते हुए प्रसन्न है, जिसके तहत योग्य उम्मीदवार अपने इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE) स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।" AFCAT और GATE दोनों से मिलेगा मौका इस नई योजना के तहत तकनीकी शाखा में भर्ती केवल GATE से नहीं होगी। AFCAT परीक्षा अभी भी सभी शाखाओं के लिए लागू रहेगी, जिसमें तकनीकी शाखा भी शामिल है। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार AFCAT या GATE स्कोर दोनों में से किसी एक तरीके से आवेदन कर सकते हैं। GATE विषयों की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 08:44 IST
IAF: भारतीय वायु सेना तकनीकी शाखा भर्ती में बड़ा बदलाव, अब GATE स्कोर से होगी परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग #GovernmentJobs #National #SubahSamachar
