ICC Women's Ranking: रेणुका ने रैंकिंग में लगाई छह स्थान की छलांग, दीप्ति दूसरे नंबर पर मौजूद; सादिया शीर्ष पर

भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर आईसीसी महिला रैंकिंग में टी20 गेंदबाजों में छह स्थान की छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं, जबकि पाकिस्तान की लेफ्ट आर्म स्पिनर सादिया इकबाल फिर से शीर्ष पर आ गई हैं। सादिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मुकाबलों में कुल पांच विकेट हासिल किए। इस दौरान एक ही पारी में महज 18 रन देकर तीन विकेट निकाले।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 15:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ICC Women's Ranking: रेणुका ने रैंकिंग में लगाई छह स्थान की छलांग, दीप्ति दूसरे नंबर पर मौजूद; सादिया शीर्ष पर #CricketNews #International #IccWomenRanking #SadiaIqbal #RenukaSingh #SubahSamachar