IDFC Bank Scam: सीबीआई को अब IAS प्रदीप कुमार की तलाश, सरकारी आवास पर नहीं मिले; 30 जून को होना है रिटायर

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 657 करोड़ रुपये के घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी दो-तीन स्थानों पर पहुंची मगर वह नहीं मिले। वह पिछले तीन दिनों से अपने सरकारी आवास पर भी नहीं हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। प्रदीप कुमार इस साल 8 अप्रैल तक परिवहन विभाग में निदेशक (राज्य परिवहन) और विशेष सचिव के पद पर थे। बैंक घोटाले में कथित संलिप्तता के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। प्रदीप कुमार की सेवानिवृत्ति में केवल चार दिन बचे हैं। उनको 30 जून को रिटायर होना है। वहीं हरियाणा सरकार ने बैंक घोटाले में गिरफ्तार 2000 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। वह वर्तमान में हरियाणा सरकार के आर्किटेक्चर विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्हें 22 जून की रात 8:30 बजे सीबीआई ने हिरासत में लिया था और 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहने के कारण अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत उन्हें 22 जून 2026 से प्रभावी माने जाने वाले निलंबन के दायरे में रखा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 05:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IDFC Bank Scam: सीबीआई को अब IAS प्रदीप कुमार की तलाश, सरकारी आवास पर नहीं मिले; 30 जून को होना है रिटायर #CityStates #Chandigarh-haryana #SubahSamachar