Kangra News: मांगें न मानीं तो 25 जून से थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिये
यूनियन के सदस्यों ने धर्मशाला बस अड्डे पर की गेट मीटिंगयूनियन के सदस्यों ने परिवहन निगम के खिलाफ किया प्रदर्शनसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। क्षेत्रीय बस अड्डे पर शनिवार को परिवहन निगम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर गेट मीटिंग कर निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग की अध्यक्ष प्रदेश चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ने की। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि 24 जून तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 25 जून से निगम की बसों के पहिये जाम कर दिए जाएंगे। यूनियन ने धर्मशाला, बैजनाथ, पालमपुर और जोगिंद्रनगर में भी गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। यूनियन के नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वित्तीय लाभ, लंबित देनदारियों का भुगतान और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के मुद्दे लंबे समय से अधर में लटके हैं। कई बार प्रबंधन और सरकार के समक्ष मांगें उठाई जा चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। यदि 24 जून तक मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 25 जून को प्रदेशभर में बसों के पहिये जाम कर दिए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मीटिंग के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि निगम कर्मचारियों का करीब 75 माह का ओवरटाइम बकाया है, जिसकी राशि लगभग 120 करोड़ रुपये बनती है। उनका कहना था कि चालक और परिचालक लंबे समय से अपने मेहनताना भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को 50 हजार रुपये की एरियर किस्त जारी की जा चुकी है, जबकि एचआरटीसी कर्मियों को इससे वंचित रखा गया है। प्रदर्शन के दौरान चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित भुगतान को भी जल्द जारी करने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने हर माह वेतन और पेंशन के भुगतान में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। इस अवसर पर परिचालक यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रीत महेंद्र, संगठन मंत्री प्रमोद, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील, मीडिया प्रभारी दिनेश चौधरी सहित सदस्य मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 17:05 IST
Kangra News: मांगें न मानीं तो 25 जून से थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिये #IfDemandsAreNotMet #GovernmentBusesWillComeToAHaltStartingJune25. #SubahSamachar
