Mandi News: पानी की समस्या का हल न हुआ तो करेंगे आंदोलन

सलापड़ कॉलोनी के खुराहल क्षेत्र में गहराया संकटग्रामीणों ने जलसक्ति विभाग के सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापनसंवाद न्यूज एजेंसी सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी के खुराहल क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार राणा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मोहित ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर, उपप्रधान हंस राज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने मांग की कि तोगड़ा प्राकृतिक पेयजल योजना को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। यह योजना प्राकृतिक जल स्रोत पर आधारित है। 2-3 वर्षों से यह योजना बंद पड़ी है, जिससे दोनों गांवों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। नेरी-डोहरा-स्योग-स्टेरन पेयजल योजना के कार्य में तेजी लाने की मांग की जिससे स्योग, स्टेरन और खुराहल के लोगों को जल्द राहत मिल सके। इन योजनाओं के लिए आवश्यक पाइप और अन्य सामग्री उपलब्ध करवाकर लंबित कार्य प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं। ग्रामीणों ने विभाग को 15 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनहित में आगे की रणनीति अपनाने को बाध्य होंगे। सहायक अभियंता दिनेश कुमार राणा ने बताया कि ग्रामीणों की जल समस्या का हल जल्द कर दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 17:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: पानी की समस्या का हल न हुआ तो करेंगे आंदोलन #IfTheWaterProblemIsNotResolved #WeWillLaunchAProtest. #SubahSamachar