Hamirpur (Himachal) News: नौकरी चाहिए तो कल आएं रोजगार कार्यालय

हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 22 जुलाई को सुबह 10 बजे लघु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन निजी कंपनियां कुल 115 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेंगी।जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हमीरपुर की एक निजी कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के आठ पदों के लिए कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया का ज्ञान रखने वाले जमा दो पास उम्मीदवार पात्र होंगे।एचआर एग्जीक्यूटिव के चार पदों के लिए एमबीए या एलएलबी डिग्रीधारक आवेदन कर सकते हैं। ग्राफिक डिजाइनर एवं वीडियो एडिटर के आठ पदों के लिए 12वीं पास और संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमाधारक पात्र होंगे।वेब डिजाइनिंग के आठ पदों के लिए वेब डिजाइनिंग एवं डाटा एनालिसिस का ज्ञान रखने वाले 12वीं पास या स्नातक उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। सेल्स एंड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पदों के लिए स्नातक या एमबीए डिग्रीधारक पात्र होंगे। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।एक अन्य निजी कंपनी में सर्विस एडवाइजर के 25 पदों के लिए मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक या डिप्लोमाधारक 18 से 45 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।वहीं, मोटर मेकेनिक के 25 पदों के लिए आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सेल्स एग्जीक्यूटिव के 25 पदों के लिए महिला एवं पुरुष स्नातक अभ्यर्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए भी आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है।उन्होंने बताया कि हमीरपुर की ही एक अन्य कंपनी में सेल्स मैनेजर के दो पदों के लिए 25 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष स्नातक उम्मीदवार पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 17:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: नौकरी चाहिए तो कल आएं रोजगार कार्यालय #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar