आईजीएमसी शिमला के शोध में खुलासा: चिप्स, नूडल्स के नाम पर बिक रहे मिलेट्स फूड में फाइबर और मिनरल गायब
हेल्दी मिलेट्स (मोटा अनाज) के नाम पर बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थ सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। बाजार में इन्हें अल्ट्रा प्रोसेस कर मिलेट्स कुरकुरे, चिप्स, बिस्कुट, नूडल्स, सूप बनाकर बेचा जा रहा है। मिलेट्स फूड को रासायनिक और कई मशीनरी प्रक्रिया से गुजारने के बाद रेडी टू ईट बनाया जा रहा है। इनमें स्वाद और आकर्षक रंग बढ़ाने के लिए पाम ऑयल, आर्टिफिशियल फ्लेवर और उच्च तापमान का इस्तेमाल भी किया जाता है। ऐसे उत्पादों को स्वास्थ्यवर्धक बताकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. अमित सचदेवा के शोधपत्र में मिलेट्स की प्रोसेसिंग से जुड़े इन पहलुओं को सामने रखा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 22:31 IST
आईजीएमसी शिमला के शोध में खुलासा: चिप्स, नूडल्स के नाम पर बिक रहे मिलेट्स फूड में फाइबर और मिनरल गायब #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #IgmcShimlaResearch #Millets #SubahSamachar
