आईआईटी बॉम्बे छात्र की मौत मामला: अब तक क्या-क्या हुआ? परीक्षा वाले दिन से लेकर सीसीटीवी जांच तक पूरा घटनाक्रम
IIT Bombay Sahil Wakode Death Case: आईआईटी बॉम्बे के बीटेक छात्र साहिल रविंद्र वाकोडे की 18 सितंबर को हुई मौत के बाद मामला लगातार नए सवाल खड़े कर रहा है। एक ओर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और चैटजीपीटी के कथित इस्तेमाल का मामला सामने आया, तो दूसरी ओर परिवार ने जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना के आरोप लगाए। इसके बाद कैंपस में छात्रों का विरोध शुरू हुआ, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। अब जांच का एक अहम हिस्सा परीक्षा हॉल और हॉस्टल की सीसीटीवी फुटेज बन गई है। पुलिस 18 सितंबर को हुई घटनाओं की कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसी बीच आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर डूला को छुट्टी पर भेज दिया है और मामले की आंतरिक जांच के लिए 10 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी भी बनाई है। आइए 18 सितंबर से 23 सितंबर तक पूरे घटनाक्रम को क्रम से समझते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 23, 2026, 18:03 IST
आईआईटी बॉम्बे छात्र की मौत मामला: अब तक क्या-क्या हुआ? परीक्षा वाले दिन से लेकर सीसीटीवी जांच तक पूरा घटनाक्रम #Education #National #IitBombay #SahilWakode #SubahSamachar
