Tikamgarh News: अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान लिफ्टर को जब्त कर मौके पर किया नष्ट
टीकमगढ़ जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने लिधोरा तहसील के रतनगुवा गांव स्थित डोडा घाट पर आकस्मिक छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे लिफ्टर को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। जिला खनिज अधिकारी विपुल रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां बीच नदी में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए लिफ्टर मशीन संचालित होती मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से लिफ्टर को बाहर निकलवाया और उसे तोड़कर पूरी तरह नष्ट कर दिया, ताकि भविष्य में उसका दोबारा उपयोग न हो सके। लगातार अभियान चलाया जा रहा कार्रवाई के दौरान नदी किनारे अवैध रूप से जमा किए गए रेत के बड़े-बड़े ढेर भी पाए गए। टीम ने इन ढेरों को जेसीबी से वापस नदी क्षेत्र के गड्ढों में भरवा दिया। प्रशासन की इस सख्ती से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी कुलदीप जैन, नायब तहसीलदार सावंत सिंह, नायब तहसीलदार कसोरिया, पुलिस बल, पटवारी और खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि विपुल रावत के प्रशिक्षण से लौटने के बाद जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ये भी पढ़ें-MP Weather Today: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं ओले; 30 जिलों में अलर्ट से चिंता में किसान कार्रवाई से माफियाओं में भय का माहौल टीम दिन के साथ-साथ रात में भी संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश दे रही है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध रेत उत्खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से जहां माफियाओं में भय का माहौल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 10:02 IST
Tikamgarh News: अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान लिफ्टर को जब्त कर मौके पर किया नष्ट #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Tikamgarh #IllegalMining #Radhakrishnan #IndustrialAction #Lidhora #MineralDepartment #SubahSamachar
