Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में 19 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर; धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। कई जगह बारिश भी हुई। इससे गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही इसकी संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया था। यह स्थिति अगले दो दिन तक मौसम ऐसी ही बना रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 70-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली के पालम में दोपहर 2:30 बजे हवा की गति 93 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। दिल्ली में सुबह भी वर्षा हुई। बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे क्षेत्र में 19 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला 19 जून तक रुक-रुक कर जारी रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी क्षेत्रों में 19 जून तक छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 17 जून तक दिन के तापमान में 4-6 डिग्री तक की धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 17 जून तक तापमान स्थिर रहेगाी। देश के बाकी हिस्सों में 19 जून तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और यह स्थिर रहेगा। मुंबई : टूटा मानसून का पुराना ट्रेंड जून का आधा महीना गुजर चुका है, लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अब तक वह मानसूनी बारिश नहीं हुई है जिसका हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इससे मुंबई में मानसून का पुराना ट्रेंड टूट गया है। वहीं, झीलों के जलस्तर को लेकर भी चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। हालत यह है कि मुंबई को जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में जल भंडारण की क्षमता 10 प्रतिशत से भी कम हो गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि जलाशयों में जल भंडारण क्षमता कम होने से मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 04:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में 19 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर; धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान #IndiaNews #National #SubahSamachar