Sonipat News: पशुओं संग किया अनैतिक कृत्य, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी काबू

खरखौदा। गांव मंडौरा में गाय व भैंस के साथ अनैतिक कार्य करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्रामीण राजेश कुमार ने थाना खरखौदा में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह अपने प्लॉट में गाय व भैंस पालता है। पिछले कुछ समय से उसे संदेह था कि रात में कोई व्यक्ति पशुओं के साथ गलत हरकत कर रहा है। आशंका के चलते उन्होंने प्लॉट में सीसीटीवी लगवा दिए व कनेक्शन मोबाइल में ले लिया।आरोप है कि रविवार रात को वह एक शादी में गए हुए थे। देर रात करीब एक बजे जब उन्होंने अपने मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखी तो उनका पड़ोसी मंजीत पशुओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिया। उन्होंने अपने बेटे रमन को इसकी सूचना दी।रमन ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी दीवार कूदकर भागने लगा लेकिन कुछ दूरी पर गिरने के बाद उसे काबू कर लिया गया। बाद में गोसेवक दल की मदद से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 21:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: पशुओं संग किया अनैतिक कृत्य, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी काबू #ImmoralActCommittedAgainstAnimals;AccusedApprehendedBasedOnCCTVFootage #SubahSamachar