Una News: पंचायतीराज चुनाव के लिए दूसरे पूर्वाभ्यास में अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

208 पीठासीन और 520 मतदान अधिकारियों ने लिया भाग, 26, 28 और 30 मई को होगा मतदानसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में दूसरे चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने की।पूर्वाभ्यास में 208 पीठासीन अधिकारियों और 520 मतदान अधिकारियों सहित कुल 728 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन सामग्री प्रबंधन और मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई।श्रवण कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव महत्वपूर्ण आधार हैं और चुनावी ड्यूटी में तैनात प्रत्येक अधिकारी की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कर्मचारियों से प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से ग्रहण करने और जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि जिले में 26, 28 और 30 मई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। तीसरे चरण का पूर्वाभ्यास 24 मई को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ रमनवीर चौहान, दीपक जोशी, विकास सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: पंचायतीराज चुनाव के लिए दूसरे पूर्वाभ्यास में अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश #ImportantGuidelinesGivenToOfficialsInTheSecondRehearsalForPanchayatiRajElections #SubahSamachar