इमरान खान को लीव इंडिया नोटिस : किरीट सोमैया बोले- विदेशी नागरिकों को देश से बाहर भेजें; विवाद क्यों?

अभिनेता इमरान खान को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के कुछ दिनों बाद लीव इंडिया नोटिस दिए जाने का मामला सामने आया है। इस पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने प्रतिक्रिया देते हुए इमरान खान को भारत से बाहर भेजने की मांग की है। किरीट सोमैया ने इमरान खान पर क्या आरोप लगाए किरीट सोमैया ने दावा किया कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और सवाल उठाया कि वह भारत में क्या कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत आने का उनका मकसद लोगों के बीच मतभेद पैदा करना है। सोमैया ने यह भी कहा कि विदेशी नागरिकों को इस तरह की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। भाजपा नेता किरिट सोमैया ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ हफ्तों से कुछ लोग पाकिस्तान और अमेरिका से फंडिंग लेकर इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने कोई दस्तावेज या अन्य सबूत नहीं दिए गए हैं। किन लोगों का नाम लेकर कार्रवाई की मांग सोमैया ने इमरान खान के साथ नासिर, इकबाल और आसिफ का भी नाम लिया। उन्होंने इन सभी को विदेशी नागरिक बताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार भी जताया। पूरा मामला क्या है अभिनेता इमरान खान को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड है। उन्होंने 10 अक्तूबर 2026 को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस से शिकायत कर सवाल उठाया कि एक विदेशी नागरिक राजनीतिक प्रदर्शन में कैसे शामिल हो सकता है। दूसरी ओर, इमरान खान इस नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए फिलहाल यह मामला विदेशी नागरिकों के भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने और उनके आव्रजन नियमों के पालन को लेकर कानूनी विवाद बन गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इमरान खान को लीव इंडिया नोटिस : किरीट सोमैया बोले- विदेशी नागरिकों को देश से बाहर भेजें; विवाद क्यों? #IndiaNews #National #ImranKhan #LeaveIndiaNotice #KiritSomaiya #CecProtest #AmitShah #DevendraFadnavis #ForeignNationals #PoliticalActivities #SubahSamachar