MP News: दिनदहाड़े किडनैपिंग, फिर हैवानियत की हद पार! युवक के हाथ पैर तोड़े, उंगलियों के नाखून तक उखाड़े
सिवनीमालवा के बानापुरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। घायल युवक अल्ताफ शाह को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल में परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। सुनसान जगह ले जाकर की गई मारपीट जानकारी के अनुसार अल्ताफ शाह बानापुरा में मौजूद था। तभी कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती एक वाहन में बैठाया और सुनसान जगह ले गए। वहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इस हमले में युवक के दोनों हाथ और पैर टूट गए। उसके बाएं हाथ की दो उंगलियों के नाखून भी उखाड़ दिए गए। मौके से मिले संकेतों से लग रहा है कि हमला पहले से योजना बनाकर किया गया था और आरोपी पहले से ही युवक को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर सृष्टि रघुवंशी ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान अस्पताल और घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। ये भी पढ़ें:स्टेटस पर डालीअंग्रेजी केप्रश्नपत्र की फोटो,शिक्षक और केंद्र अध्यक्ष निलंबित;जानें मामला छह आरोपियों पर मामला दर्ज पुलिस ने मामले की जांच करते हुए छह लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम सप्पा कुरैशी, सिद्दीक कुरैशी, मुनीश कुरैशी, मुस्सू कुरैशी, जीशान कुरैशी और मुस्ताक कुरैशी बताए गए हैं। पुरानी रंजिश का मामला थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 22:34 IST
MP News: दिनदहाड़े किडनैपिंग, फिर हैवानियत की हद पार! युवक के हाथ पैर तोड़े, उंगलियों के नाखून तक उखाड़े #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Narmadapuram #MpNews #MpNewsInHindi #SubahSamachar
